ad inner footer

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने

आधारशिला प्ले स्कूल में सजी कृष्ण की आकर्षक झांकी, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कुरूद 05 सितम्बर 2026। आधारशिला प्ले स्कूल कुरूद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण, बलराम, सुदामा, गोपी, यशोदा और नंद बाबा की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और मासूम अदाओं से विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया।

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। रंग-बिरंगी सजावट और कृष्ण जन्माष्टमी की थीम के बीच बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षिकाओं और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा विद्यालय परिसर उल्लास से भर गया। आयोजन के दौरान बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल जीवन, उनकी बाल लीलाओं तथा जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों की जानकारी दी गई। शिक्षिकाओं ने प्रेम, मित्रता, सत्य और कर्तव्य जैसे मूल्यों को सरल एवं रोचक तरीके से समझाते हुए बच्चों को अच्छे संस्कारों का महत्व बताया। साथ ही बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से भी परिचित कराया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर श्यामशंकर चंद्राकर ने कहा कि सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन बच्चों के सीखने का सहज और प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और संस्कारों का विकास होता है तथा वे अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ते हैं। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं योगमाया साहू, पूजा यादव, संध्या साहू, पुष्पा, रानी यादव और हितेश्वरी सिन्हा सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Recent in Technology