चोरी की जींस और जन्मदिन: राज खुलते ही आया ऐसा मोड़, जिसे देखकर हर कोई रह गया हैरान!
विशेष लेख | मानवीय संवेदना पर आधारित
कहानीकार - पोषण कुमार साहू
महासमुन्द 30 अगस्त 2026| रविवार की दोपहर थी। धूप कुछ कम हो चली थी। मोहल्ले की गलियों में रोज की तरह चहल-पहल थी।
करीब पंद्रह साल की दुलारी और साक्षी उस रास्ते से गुजर रही थीं। दोनों की नजर नीति के घर के बाहर सूखने के लिए डाली गई दो नई जींस पर पड़ी।
वे कुछ पल वहीं ठिठक गईं।
जींस सुंदर थीं। नई थीं। और शायद उन दोनों की नजर में उनकी अपनी गरीबी से कहीं ज्यादा खूबसूरत भी।
“एक तू रख लेना... एक मैं,” दुलारी ने धीरे से कहा।
साक्षी ने इधर-उधर देखा। घर के आसपास कोई नहीं था।
दोनों ने जींस उतारी और चुपचाप वहां से निकल गईं।
उन्हें शायद यह चोरी नहीं, अपनी जरूरत पूरी करने का एक छोटा-सा रास्ता लगा था।
अगले दिन साक्षी ने वही काले रंग की जींस पहन ली। उसे पहनकर वह गली में कुछ इस तरह चल रही थी, जैसे उसने कोई बहुत बड़ी चीज हासिल कर ली हो।
अचानक नीति की मां की नजर उस पर पड़ी।
उन्होंने जींस को पहचान लिया।
“रुक...!”
साक्षी घबरा गई और भागने लगी। नीति की मां ने उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसका हाथ पकड़ लिया।
साक्षी की आंखों में डर उतर आया था। मुहल्ले में लोग इकट्ठा हो गए थे।
उसका हाथ पकड़कर डांटते हुए साक्षी को घर लाया गया। करीब तीन घंटे तक सवाल जवाब होता रहा, वह वहीं सहमी सी बैठी रही। सवाल होते रहे, चुप्पी होती रही और उसके चेहरे पर पछतावा धीरे-धीरे उतरता रहा।पर पछतावा से ज्यादा डर दिख रहा था।
नीति की मां की जिद थी,दुलारी को बुलाओ फिर आमने सामने बात होगी ,,नहीं तो यहीं दिन भर बैठे रहना,,
कुछ देर बाद दुलारी भी आ गई।
पहले दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया फिर सिर झुकाकर हामी भर दी,,जींस हमने ही लालच में उतार ली थी। खूब डांट पड़ी,समझाइश भी दी गई। मोहल्ले के लड़कों ने आंखे भी तरेरे,,इन लोग तो बस,,ऐसे ही है,।
बातों बातों में पता चला कि उस दिन लीना का जन्मदिन था।
नीति ने साक्षी की ओर देखा।जिस लड़की ने उसकी जींस चुराई थी, आज उसी का जन्मदिन था।कैसा संयोग है,,शायद आज के दिन के लिए ही ये कांड की होगी,,तब तक उनके पापा आ गए थे,,
नीति और उनके पापा ने एक दूसरे की ओर देखा और मुस्कुराये,,ये तो गजब है,,।
चलो जन्मदिन की बधाई..!
साक्षी ने चौंककर उसकी ओर देखा।
नीति ने उसे एक चॉकलेट भी दे दी। वो कुछ हल्का महसूस कर रही थी।
जिससे वह डांट और सजा की उम्मीद कर रही थी, वही उसे जन्मदिन की शुभकामना दे रहे थे,।
“गलती हो गई, तो उसे दोबारा मत दोहराना। चीजें चोरी करके कभी अपनी नहीं होतीं... लेकिन इंसान अगर अपनी गलती मान ले, तो वह जरूर अपना हो जाता है।”उनके पापा ने समझाया ,और कहा कि इसे जाने दो,,
“मुझे माफ कर दो... अब कभी चोरी नहीं करूंगी।”
दुलारी ने भी सिर झुका लिया।
इस बीच दुलारी एक जींस नीति को वापस कर दी। जिसे पहनी नहीं थी ।
दूसरी जींस भी लौटाने के लिए साक्षी ने उसे आगे बढ़ाया।
लेकिन नीति ने वह जींस लेने के बजाय कुछ पल उसे देखा और फिर मुस्कुराकर कहा—
“इसे तुम ही रख लो।”
साक्षी ने हैरानी से उसकी ओर देखा।
“मेरे लिए?”
“हाँ,” नीति ने कहा, “आज तुम्हारा जन्मदिन है। इसे मेरी तरफ से जन्मदिन का तोहफा समझकर रख लो। लेकिन एक वादा करना होगा—आज के बाद कभी किसी की चीज बिना पूछे नहीं लेना।”
जिस जींस को उसने चोरी करके अपना बनाने की कोशिश की थी, वही आज उसे प्यार और विश्वास के साथ उपहार में मिल रही थी।
“दोनों लड़कियों ने सिर झुकाकर कहा,, वादा है... अब कभी चोरी नहीं करेंगे।”

