ad inner footer

महासमुंद : कलेक्टर ने दो वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को किया निलंबित

 

अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया वितरण करने मिली थी शिकायत

कलेक्टर विनय लंगेह ने जिले के दो वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया खाद के अधिक मात्रा में वितरण करने के कारण निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के तहत कार्यालय उप संचालक कृषि महासमुंद, के अधीन कार्यरत श्री सुंदरलाल मिर्धा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड सरायपाली को मेसर्स राजेश अग्रवाल सरायपाली एवं मेसर्स ओम फर्टिलाइजर सरायपाली द्वारा अक्रियाशील फसल अवधि में अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक का वितरण करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं कार्यालय के द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन नहीं करने एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा श्री गंगा प्रसाद शरणागत को मेसर्स आर.एस. ट्रेडर्स बागबाहरा एवं जय मां भीमेश्वरी ट्रेडर्स सुनसुनिया द्वारा अक्रियाशील फसल अवधि में अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक का वितरण करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं कार्यालय के द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन नही करने के कारण निलंबित कर दिया गया है।


गंगा प्रसाद शरणागत प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा को छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की कंडिका-3 (क) (ख) एवं (ग) के प्रावधानुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री शरणागत का कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, सरायपाली में नियत किया गया है। निलंबन की अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।


इसी तरह बुंदरलाल मिर्धा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सरायपाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में  मिर्धा का कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, महासमुंद में नियत किया गया है। निलंबन की अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Previous Post Next Post

Recent in Technology