उभरते नेतृत्व को मिला मंच, छात्रसंघ गठन में छात्रों ने दिखाई एकजुटता
कुरूद (धमतरी) 25 जुलाई 2026। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से प्रेरणा आदर्श विद्या मंदिर, मौरीकला में छात्रसंघ का गठन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत करते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
छात्रसंघ के गठन में खिमांशु देवांगन को शालानायक, कुमारी सुमन साहू को उपशालानायिका, कुमारी वीणा यादव को अनुशासन सचिव, धनेंद्र कुमार को क्रीड़ा सचिव, कुमारी माधुरी ध्रुव एवं कुमारी पायल साहू को पर्यावरण सचिव, रोशन देवांगन एवं कुमारी जागृति साहू को सांस्कृतिक सचिव तथा जयप्रकाश एवं कुमारी दीक्षा कुर्रे को स्वच्छता प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इसी अवसर पर प्रत्येक कक्षा के कक्षा नायक एवं उपकप्तान का भी चयन किया गया। कक्षा पाँचवीं से कुमारी रोशनी को कप्तान एवं सौरभ को उपकप्तान, कक्षा छठवीं से कुमारी हर्षिता को कप्तान एवं साहिल साहू को उपकप्तान, कक्षा सातवीं से कुमारी अंजली को कप्तान एवं कुमारी पूनम को उपकप्तान, कक्षा आठवीं से कुलदीप को कप्तान एवं चंदन साहू को उपकप्तान तथा कक्षा नवमी से टिकेश्वर निषाद को कप्तान एवं कुमारी नेहा को उपकप्तान चुना गया। छात्रसंघ गठन कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन छात्रसंघ प्रभारी शिक्षक श्री डागेश निषाद ने किया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्री के. के. निषाद सहित फलेंद्र साहू, मानसिंग साहू, श्रीमती कुंती साहू, कृति साहू, श्री भोजराम सोनकर, श्री नरेन्द्र साहू, पूनम साहू, सुश्री साक्षी देवांगन, हेमलता निषाद, रूपा साहू एवं कुमारी रितु साहू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रसंघ विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर में उत्साह, उल्लास और लोकतांत्रिक सहभागिता का वातावरण देखने को मिला।
