स्टेट बार काउंसिल से मिली 1.50 लाख की सहायता राशि, तथा अतिरिक्त 10 हजार रुपये देकर निभाया सामाजिक दायित्व
कुरूद, 21 सितम्बर 2026। अधिवक्ता संघ कुरूद के सदस्य एवं भखारा तहसील में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत रहे दिवंगत अधिवक्ता दिनेश यादव के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। स्टेट बार काउंसिल छत्तीसगढ़ से प्राप्त 1 लाख 50 हजार रुपये की अनुदान राहत राशि तथा 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहयोग राशि, कुल 1 लाख 60 हजार रुपये का चेक दिवंगत अधिवक्ता की धर्मपत्नी को सौंपा गया। चेक सौंपने के दौरान स्टेट बार काउंसिल छत्तीसगढ़ के सदस्य श्री शत्रुहन सिंह साहू एवं अधिवक्ता संघ कुरूद के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने दिवंगत साथी अधिवक्ता दिनेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता परिवार के किसी सदस्य के आकस्मिक निधन की स्थिति में उनके परिजनों के साथ खड़ा रहना संघ की सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ कुरूद के अध्यक्ष रमेश पांडेय, संरक्षक एल.पी. गोस्वामी, वरिष्ठ सदस्य बी.डी. साहू, गुणवंत सोलंकी, जयप्रकाश साहू, सूरज प्रकाश लांबा, मनहरण भारद्वाज, मोहेन्द्र चंद्राकर, यजुवेंद्र साहू, श्याम शंकर चंद्राकर, खिलेंद्र प्रताप साहू, ममता सोनकर, देवचरण साहू, नीतू तोड़ेकर, महेंद्र साहू, वर्षा साहू, राजेश साहू, तेजस्मी मार्कण्डेय, गुलेश्वरी साहू, एजेश जाधव, थानेश्वर साहू सहित अधिवक्ता लिपिक प्रदीप साहू, सुभाष सिन्हा एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
