ad inner footer

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट हादसे में कार्रवाई, जय इंटरप्राइजेज के ठेकेदार पर मामला दर्ज

रायपुर/माना कैम्प। राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में हुए दर्दनाक हादसे के 10 दिन बाद पुलिस ने ठेका एजेंसी के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में जय इंटरप्राइजेज के ठेकेदार को आरोपी बनाया गया है।


जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल क्षेत्र में फॉल्स सीलिंग एवं विद्युत मरम्मत कार्य के दौरान इलेक्ट्रीशियन कुबेर चंद साहू ऊंचाई से नीचे गिर गए थे। बताया गया कि वे लगभग 22 फीट ऊंचाई पर कार्य कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। इसी आधार पर माना कैम्प पुलिस ने ठेका एजेंसी जय इंटरप्राइजेज से जुड़े जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन, ठेका एजेंसी तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि यह हादसा रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान हुआ था, जहां संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई थी। घटना के बाद श्रमिक सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए थे।

Previous Post Next Post

Recent in Technology