ad inner footer

धमतरी में 06 जून को होगी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026, युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

 इंडोर स्टेडियम एवं म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड में होगा आयोजन, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

धमतरी, 05 जून 2026। युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 06 जून को किया जा रहा है।


प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम एवं म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड, धमतरी में होगा। इस आयोजन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

जिला प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा।

और नया पुराने

Recent in Technology