ad inner footer

जिला चिकित्सालय धमतरी में सभी प्रयोगशाला जांचें नियमित, मरीजों को मिल रही निःशुल्क सुविधा

धमतरी जिला अस्पताल में हार्मोन, विटामिन-डी व बी12 समेत 12 प्रकार की महत्वपूर्ण जांचें नियमित रूप से संचालित

धमतरी, 03 जून 2026। जिला चिकित्सालय धमतरी में हार्मोन, विटामिन-डी, विटामिन-बी12 सहित लगभग 12 प्रकार की महत्वपूर्ण प्रयोगशाला जांचें नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। इन जांचों का लाभ उपचार के लिए आने वाले मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित जांचों के लिए आवश्यक रिएजेंट (Reagent) की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला चिकित्सालय द्वारा पूर्व में राज्य कार्यालय को मांग पत्र भेजा गया था। मांग के अनुरूप रिएजेंट प्राप्त होने के बाद सभी संबंधित जांच सेवाओं का संचालन पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ कर दिया गया।


वर्तमान में राज्य शासन द्वारा अटल आरोग्य लैब योजना का संचालन HLL Lifecare Limited के माध्यम से किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत हार्मोनल जांच, विटामिन-डी, विटामिन-बी12 सहित अन्य आवश्यक प्रयोगशाला जांचें नियमित रूप से की जा रही हैं। इन जांचों का लाभ जिला चिकित्सालय धमतरी में उपचार हेतु आने वाले सभी मरीजों को निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है।


स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक जांच सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित हैं तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।

इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिला अस्पताल धमतरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अटल आरोग्य लैब का अवलोकन किया, जहां 133 से अधिक प्रकार की जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे जिला चिकित्सालय में उपलब्ध निःशुल्क जांच सुविधाओं का लाभ उठाएं तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों पर भरोसा करें।

Previous Post Next Post

Recent in Technology