ad inner footer

11 जून को धमतरी में रोजगार मेला, 357 पदों पर होगी भर्ती

लाईवलीहुड कॉलेज में मिलेगा रोजगार का अवसर, कलेक्टर ने युवाओं से की अधिकाधिक सहभागिता की अपील

धमतरी, 08 जून 2026। जिले के शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन द्वारा आगामी 11 जून 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, धमतरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों द्वारा सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, हाउसकीपिंग स्टाफ सहित कुल 357 पदों पर भर्ती की जाएगी।


सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं से रोजगार मेले में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और इस प्रकार के आयोजनों से निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध होते हैं।

रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पंजीयन, साक्षात्कार तथा पात्रतानुसार चयन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। जिला प्रशासन ने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Previous Post Next Post

Recent in Technology