ad inner footer

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ‘Extremely Severe Alert’, 100 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती है आंधी

अगले 3 घंटे बेहद महत्वपूर्ण ‘Extremely Severe Alert’ जारी, 100 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती है आंधी

धमतरी, 11 जून 2026। भारत सरकार की अधिकृत मौसम चेतावनी प्रणाली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिलों के लिए "Extremely Severe Alert" जारी किया गया है। जारी चेतावनी के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तथा झोंकों के साथ 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है।


चेतावनी में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा तथा ओलावृष्टि की आशंका भी व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पेड़ों, बिजली के खंभों, टिन शेड एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। किसानों को फसलों एवं कृषि उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने कहा है कि यह चेतावनी जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से जारी की गई है, इसलिए नागरिक इसे गंभीरता से लें और मौसम संबंधी सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। 
Previous Post Next Post

Recent in Technology