ad inner footer

मौरीकला, कठौली और चन्द्रसूर में गूंजेगी रामधुनी, 10 मंडलियां देंगी भक्ति की प्रस्तुति

मौरीकला, 08 अक्टूबर 2026। ग्राम मौरीकला गुफा में 9 एवं 10 अक्टूबर को अखंड रामधुनी एवं राम सप्ताह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में मौरीकला सहित कठौली और चन्द्रसूर क्षेत्र से भी श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाली रामधुनी मंडलियां भक्ति गीतों, रामधुनी एवं झांकी की प्रस्तुति देंगी। 9 अक्टूबर शुक्रवार को पांच रामधुनी मंडलियां प्रस्तुति देंगी। इनमें त्रिवेणी संगम रामधुनी मंडली झरा नवागांव (धमतरी), मोर मयारू रामधुनी मंडली बटरेल (दुर्ग), नव जागृति रामधुनी मंडली सेमरा (भखारा), माटी के मितान रामधुनी मंडली अटंग (कुरूद) तथा जय दंतेश्वरी रामधुनी मंडली आमदी (पलारी) शामिल हैं। वहीं 10 अक्टूबर शनिवार को जय भोले रामधुनी मंडली डेकला (चारामा), जय मां शीतला रामधुनी मंडली ओदरा गहन (दुर्ग), जय डोगेश्वरधाम रामधुनी मंडली देवपुर-डोंगापथरा, जय छत्तीसगढ़ रामधुनी मंडली गुढ़गुड़ा तथा जय माया रामधुनी मंडली राजपुर (मगरलोड) अपनी प्रस्तुति देंगी। रामधुनी एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से मौरीकला गुफा सहित आसपास के गांवों में भक्तिमय वातावरण बनेगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन समस्त ग्रामवासियों के जनसहयोग से किया जा रहा है।

Head & Tail News से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें — 👇 https://chat.whatsapp.com/DPEyFUDVTgV6QbjuwJvqqJ

और नया पुराने

Recent in Technology